बलरामपुर: सीएमओ ने महादेव मिश्र में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
8 मार्च शनिवार 12 सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने ग्राम महादेव मिश्र में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम नीलम तिवारी टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। सीएमओ ने निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।