प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर एक बजे माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के निर्देश पर शशि फाउंडेशन पटना द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि माता-पिता अपने बच्चों का जन्म से लेकर युवावस्था तक पालन-पोषण करते हैं, लेकिन वृद्धावस्था में कई बार उन्हें उपेक्षा होती है।