शाजापुर: 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो यूजी कोर्स में नहीं मिल पाएगा प्रवेश, जिले के कॉलेजों में आधी से ज्यादा सीटें खाली
यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई को बंद हो जाएंगे। यह सीएलसी का पहला, लेकिन एडमिशन का आखिरी राउंड है। जो छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, उन्हें यूजी कोर्स में प्रवेश नहीं मिलेगा।दो राउंड पूरे हो चुके, लेकिन अभी जिले के 8 कॉलेजों में आधी से ज्यादा सीटें भी नहीं भरी हैं।BKSN कॉलेज में बीए की 843, बीएससी की 599 और बीकॉम की 294 सीटें रिक्त हैं।