भीलवाड़ा: पुर चौराहे पर खड़े ट्रेलर से ट्रक टकराया, हादसे में ट्रक खलासी की हुई दर्दनाक मौत
पुर चौराहे पर मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे एक ट्रक खड़े ट्रेलर से टकरा गया ,हादसे में ट्रक के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई ।वही ट्रक चालक बाल बाल बच गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।