मुंगावली: मुंगावली में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक आठ, मुंगावली निवासी भानूप्रताप तिवारी उम्र 48 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 11 बजे थाने में बताया कि गुरूवार को दोपहर दो बजे से 6 बजे के बीच वार्ड क्रमांक आठ निवासी रूपेश तिवारी उम्र 35 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।