बक्सर: 57 फीसदी कम बारिश के बीच किसानों का जज्बा, 7500 हेक्टेयर में तैयार हुई धान की नर्सरी
Buxar, Buxar | Jun 26, 2026 जिले में सामान्य से 57 फीसदी कम वर्षा होने के बावजूद किसानों ने धान की खेती की तैयारियों में तेजी दिखाई है। विपरीत मौसम के बावजूद अब तक 7,500 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार कर ली गई है। किसान नहर, पंपसेट और बोरिंग के सहारे सिंचाई कर बिचड़ा तैयार करने में जुटे हैं, ताकि समय पर रोपनी का कार्य पूरा किया जा सके।