बीकानेर: बीकानेर में पहली बार MICS तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन
बीकानेर के सादुलगंज स्थित हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार MICS (मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी) तकनीक से जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस आधुनिक तकनीक में बिना छाती की हड्डी काटे छोटे चीरे के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी जैसे लाभ मिलते हैं। बीकानेर की एक महिला मरीज, जो लंबे समय से स