बिंदकी: सरदारपुर गांव में कुएं में समरसेबल पंप डालने से मना करने पर अधेड़ को गंभीर रूप से घायल किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सरदारपुर गांव में रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे कुएं में समरसेबल पंप डालने से मना करने पर राम सिंह पटेल उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन पटेल के साथ ही गांव के राजेश विश्वकर्मा आदि ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने राम सिंह पटेल का मेडिकल कराया। अधेड़ को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।