पथरिया: लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने पर नरसिंहगढ़ का ठाकुर पेट्रोल पंप सील, पथरिया तहसीलदार ने कलेक्टर के निर्देशन मे की कार्यवाही
Patharia, Damoh | Jul 12, 2026 पथरिया नरसिंहगढ़ के ठाकुर पेट्रोल पंप को रविवार दोपहर प्रशासन ने सील कर दिया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार वृन्देश पांडे और पटवारी कोमल सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं कराया गया था तथा तकनीकी मानकों में भी अनियमितताएं मिलीं।