महोबा: सिमरिया में चकबंदी के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं, किसानों ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 चकबंदी के बाद भी किसानों को नई जमीन और चकरोड पर कब्जा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में शिकायत की और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजा। किसानों का कहना है कि पैमाइश टीम निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द सही पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।