होशंगाबाद नगर: भाजपा कार्यालय में विधायक ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश
सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। संगठनात्मक व्यवस्था के तहत पार्टी द्वारा निर्धारित दिवस पर आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने समस्याओं को सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया।