फिरोज़ाबाद: रैपुरा में बिजली संकट पर भड़के किसान, ज्ञापन देकर आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव गीतम सिंह राजपूत ‘रैपुरा वाले’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब अधिशासी अभियंता अभिषेक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मुख्य समस्या रैपुरा में एक वर्ष से अधिक समय से कनेक्शन मेन लाइन से न जुड़ने के कारण ठप पड़ी बिजली आपूर्ति ठप्प रही।