#मुख्यमंत्री #योगी #आदित्यनाथ की ओर से पीस कमेटी ऑफ इंडिया को मिला सम्मान, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सौंपा शुभकामना पत्र
#पुलिस प्रशासन की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजा गया प्रशस्ति एवं शुभकामना पत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल और पूरी टीम के कार्यों की हुई सराहना
बरेली। सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत पीस कमेटी ऑफ इंडिया के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भेजा गया प्रशस्ति एवं शुभकामना पत्र जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को अपने हाथों से सौंपा।
बताया गया कि पुलिस प्रशासन की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संगठन के लिए यह पत्र भेजा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल और उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक हित में कार्य करने तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी अविनाश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया आगे भी शासन और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेगी। संगठन सामाजिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते हुए समाज में शांति, भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश पहुंचाने के लिए लगातार काम करता रहेगा।
सम्मान एवं शुभकामना पत्र मिलने से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के सामाजिक प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान बताते हुए भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ जनहित के कार्य करने का संकल्प लिया।
यह सम्मान संगठन के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव, आपसी विश्वास और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी है।
Bareilly news Live #Bareilly #police