हनुमानगढ़: जिला कलक्ट्रेट के सामने खाद्य सुरक्षा दल ने रेस्टोरेंट से समोसे के सैंपल लिए, गर्मी को देखते हुए किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा दल ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के सामने संचालित एक रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया और समोसे के सैंपल लिए। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में की गई। सीएमएचओ ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट के सामने स्थित इस रेस्टोरेंट में समोसे, फास्ट फूड सहित विभिन्न खाद्य पदार्थां का निर्माण और विक्रय किया जा रहा है।