कहरा: सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में अपने आवास पर PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा
Kahara, Saharsa | Nov 15, 2024 सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार अपने आवास पर PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू ने प्रेस वार्ता कर झारखंड चुनाव और बिहार उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल हम समझते हैं बड़बोला हो गए हैं। उन लोगों को फेंकने का आदत है। और सबसे बड़ी बात यह है की तेजस्वी यादव अफवाह फैलाने में लगे रहते हैं। यह हो जाएगा वह हो जाएगा।