कहरा: गंगजला में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने किया प्रेसवार्ता, उपचुनाव के नतीजों से NDA को कोई फर्क नहीं पड़ेगा
Kahara, Saharsa | Nov 14, 2024 सदर थाना क्षेत्र के गंगजला अपने आवास पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने चार सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर कहां की इस चुनाव के हार जीत से एनडीए सरकार के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि यह चारों सीट यदि एनडीए जीत लेती है तो वह सरकार बना लेगी। एनडीए ऑलरेडी सरकार में है। इसके परिणाम से एनडीए पर कोई असर नहीं पड़ेगा।