कहरा: चन्द्रेन कोसी बांध पर अनियंत्रित होकर गिरने के कारण घायल हुआ बाइक सवार युवक, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Nov 15, 2024 नवहट्टा थाना क्षेत्र के चन्द्रेन कोसी बांध पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। बाइक के नीचे गिरने से बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे परिवारवालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी बाइक चालक का नाम राजा कुमार जो कि ने नवहट्टा थाना क्षेत्र के जोड़ी चन्द्रेन वार्ड 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।