मोतिहारी: 12 साल से फरार लूट कांड का आरोपी, उसके घर पर चिपका इश्तेहार
पकड़ीदयाल। थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुई लूट कांड के फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश के घर पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 126/13 में वांछित आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव निवासी कालीचरण राम है,