जशपुर: जशपुर में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, अवैध कारोबार और नशाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई
जशपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशे के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। जशपुर जनसंपर्क से सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत सख्त