दुर्गावती: कुल्हड़ियां मोड़ के पास NH-19 पर ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, कार में सवार लोग बाल-बाल बचे
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया मोड़ के पास NH-19 पर बुधवार की शाम 5 बजे ट्रक की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रहा कि कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। कार में सवार सभी लोग वाराणसी से बिहार में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।