मुरैना में युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कार्रवाई की मांग,
मुरैना। जिले में एक युवती ने कलेक्टर को आवेदन देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, पीड़िता एक विधवा महिला है जो मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करती है। कुछ समय पहले उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से जटपुरा निवासी सचिन नामक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया।
पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे अपने साथ रखने लगा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती से पैसे भी लिए। बाद में जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
आवेदन में यह भी उल्लेख है कि कुछ समय बाद युवक के परिवार के लोगों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर धमकियां दीं। अब जानकारी म�
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026