करतला: पुलिस ने कबाड़ माफियाओं पर बड़ा वार करते हुए 16 टन कबाड़ और 4 वाहन किया जब्त
Kartala, Korba | Jun 8, 2026 कोरबा जिले में कबाड़ चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उरगा और कुसमुंडा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 16 टन कबाड़ और 4 वाहनों को जब्त किया है। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 13 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।