लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अब यूपी पुलिस तीनों को लखनऊ लाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
इस मामले में सबसे भावुक पहलू यह है कि जिस दिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का जन्मदिन है, उसी दिन शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा हरिद्वार में अपने बेटे की अस्थियों का विसर्जन करेंगी।
श्रद्धा की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद रंजना शर्मा मंगलवार देर शाम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई थीं।
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां ने हजरतगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान श्रद्धा लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। नेपाल, रायबरेली और आगरा होते हुए वह नागपुर पहुंची। आरोप है कि फरारी के दौरान मोबाइल और ऑनलाइन भुगतान से बचने के साथ उसने छिपने के लिए अलग-अलग लोगों की मदद भी ली।
अब पुलिस रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शिवा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और आरोपियों की कथित भूमिका क्या थी। वहीं श्रद्धा के खुद को बेकसूर बताया है।
फिलहाल, मामले में आरोपों की सच्चाई का खुलासा पुलिस की पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।
#ShivaSharma #ShivaSharmaCase #ShraddhaDubey #RashmiDubey #TanveerAli #LucknowNews #LucknowCrime #ShivaSharmaDeathCase #श्रद्धादुबे #शिवाशर्मा #लखनऊक्राइम #यूपीपुलिस #नागपुरगिरफ्तारी #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HaridwarNews #अस्थिविसर्जन #JusticeForShivaSharma #CrimeUpdate #HindiNews #CitySpecialNews #ViralNews #LatestNews #UttarPradeshNews
Hardwar, Haridwar | Oct 21, 2026