भलुअनी में पोषण अभियान, विधायक ने कराई गोदभराई-अन्नप्राशन
#भलुअनी । राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी सभागार में पोषण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया। महिलाओं को पोषण पोटली, फल व स्वच्छता किट बांटी गई। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी के साथ कुपोषण मुक्त गांव बनाने की शपथ दिलाई गई।
Barhaj, Deoria | Sep 29, 2026