ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मामा-भांजा पुलिस चौकी के नजदीक श्यामलाल का पूरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही नैनी थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल नैनी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा
Bara, Allahabad | Jul 11, 2026