Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सारीपुर मेले में यमुना स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से बुझा घर का चिराग, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में आयोजित आषाढ़ माह के पारंपरिक मेले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मेले की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के डांडी महेवा गांव निवासी रितिक भारतीया (14) पुत्र पूर्नवासी भारतीया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने माता-पिता के साथ सारीपुर मेले में दर्शन-पूजन और यमुना स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह किशोर को नदी से बाहर निकाला और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक चार बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चारों बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि आषाढ़ माह के इस मेले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करने पहुंचते हैं, लेकिन नदी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, लाइफ जैकेट, एंबुलेंस और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

MORE NEWS

प्रयागराज में भूमाफियाओं का बड़ा खेल, 83 बीघा सरकारी पहाड़ बेचने का आरोप; 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज

लालापुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का मामला, राजस्व टीम की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोल्हैया स्थित सार्वजनिक खाते में दर्ज करीब 83 बीघा सरकारी पहाड़ पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग करने के आरोप में निजी कंपनी के निदेशक समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में हल्का लेखपाल प्राची सिंह परिहार की तहरीर पर लालापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा सरकारी पहाड़ की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि उप जिलाधिकारी बारा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान सार्वजनिक खाते में दर्ज पहाड़ की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद राजस्व विभाग की सूचना पर लालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

एसीपी बारा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

प्रयागराज में भूमाफियाओं का बड़ा खेल, 83 बीघा सरकारी पहाड़ बेचने का आरोप; 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज लालापुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का मामला, राजस्व टीम की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोल्हैया स्थित सार्वजनिक खाते में दर्ज करीब 83 बीघा सरकारी पहाड़ पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग करने के आरोप में निजी कंपनी के निदेशक समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में हल्का लेखपाल प्राची सिंह परिहार की तहरीर पर लालापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा सरकारी पहाड़ की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि उप जिलाधिकारी बारा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान सार्वजनिक खाते में दर्ज पहाड़ की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद राजस्व विभाग की सूचना पर लालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी बारा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

भैंस बरामद कराने के नाम पर दीवान पर ₹4 हजार लेने का आरोप, कथित वीडियो वायरल; जांच की मांग

प्रयागराज। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र की गन्ने चौकी में तैनात एक दीवान पर भैंस बरामद कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से ₹4 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुपये के लेन-देन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पीड़िता सिया देवी का आरोप है कि पिछले माह उनकी पांच भैंसें चोरी हो गई थीं। काफी तलाश के बाद शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भैंसें बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव में रवि पटेल के यहां बंधी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि गन्ने चौकी में तैनात दीवान एहतेशाम खान ने भैंस बरामद कराने के नाम पर ₹4 हजार रुपये की मांग की और रुपये ले लिए। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें चौकी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी बीच रुपये के लेन-देन का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भैंस बरामद कराने के नाम पर दीवान पर ₹4 हजार लेने का आरोप, कथित वीडियो वायरल; जांच की मांग प्रयागराज। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र की गन्ने चौकी में तैनात एक दीवान पर भैंस बरामद कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से ₹4 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुपये के लेन-देन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता सिया देवी का आरोप है कि पिछले माह उनकी पांच भैंसें चोरी हो गई थीं। काफी तलाश के बाद शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भैंसें बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव में रवि पटेल के यहां बंधी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि गन्ने चौकी में तैनात दीवान एहतेशाम खान ने भैंस बरामद कराने के नाम पर ₹4 हजार रुपये की मांग की और रुपये ले लिए। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें चौकी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी बीच रुपये के लेन-देन का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत करछना थाने में हुआ वृक्षारोपण, थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत करछना थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण कर धरती माँ को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी करछना रणविजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल पांडेय सहित थाना परिसर के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि "माँ और प्रकृति दोनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण है।"

उन्होंने आमजन से भी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत करछना थाने में हुआ वृक्षारोपण, थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत करछना थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण कर धरती माँ को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी करछना रणविजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल पांडेय सहित थाना परिसर के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि "माँ और प्रकृति दोनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण है।" उन्होंने आमजन से भी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

अमृत सरोवर पर हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. वाचस्पति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कौंधियारा के आंबा गांव में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण

प्रयागराज। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कौंधियारा विकासखंड क्षेत्र के आंबा गांव स्थित अमृत सरोवर तालाब परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, खंड विकास अधिकारी कौंधियारा कंचन यादव एवं ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अमृत सरोवर परिसर में किए गए वृक्षारोपण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं विकासखंड के कर्मचारी मौजूद रहे।

अमृत सरोवर पर हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. वाचस्पति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कौंधियारा के आंबा गांव में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण प्रयागराज। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कौंधियारा विकासखंड क्षेत्र के आंबा गांव स्थित अमृत सरोवर तालाब परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, खंड विकास अधिकारी कौंधियारा कंचन यादव एवं ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अमृत सरोवर परिसर में किए गए वृक्षारोपण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं विकासखंड के कर्मचारी मौजूद रहे।

Bara, Allahabad | Jul 12, 2026

सारीपुर मेले में यमुना स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से बुझा घर का चिराग, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में आयोजित आषाढ़ माह के पारंपरिक मेले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मेले की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के डांडी महेवा गांव निवासी रितिक भारतीया (14) पुत्र पूर्नवासी भारतीया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने माता-पिता के साथ सारीपुर मेले में दर्शन-पूजन और यमुना स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह किशोर को नदी से बाहर निकाला और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक चार बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चारों बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि आषाढ़ माह के इस मेले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करने पहुंचते हैं, लेकिन नदी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, लाइफ जैकेट, एंबुलेंस और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा - Bara News