पटना ग्रामीण: पटना यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया फैसला, 19 विषयों के सिलेबस को मिली मंजूरी
पटना यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित पीएचडी ऑर्डिनेंस, रेगुलेशन और दो व एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई है। इसके तहत इतिहास, अंग्रेजी, मास कम्यूनिकेशन और गणित समेत कुल 19 विषयों के सिलेबस स्वीकृत किए गए हैं।बैठक में एनएसएस यूजी कोर्स स्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट कोर्स को भी हरी झंडी मिली