बागपत: खेत का रास्ता बंद होने पर किसान ने डीएम से लगाई गुहार
बागपत के गांव लूम्ब निवासी किसान आशीष चौहान ने खेत तक जाने वाले रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हु मंगलवार को करीब दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसान का कहना है कि उनके खेतों तक पहुंचने के लिए सिंचाई विभाग की पटरी से होकर एक रास्ता जाता है, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे