बिंदकी: कल्यानपुर थाने में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाने का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने का भी निरीक्षण किया। परिसर की साफ सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बैरक आदि को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।