दाउदनगर: दाउदनगर में परंपरा पूर्वक मनाया गया मुहर्रम, निकाला गया जुलूस, देर रात तक ग्रामीण क्षेत्र में ताजिया किया जा रहा पहलाम
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक मुहर्रम परंपरा पूर्वक रविवार को मनाया गया।शहरी क्षेत्र का जुलूस रविवार की शाम करीब 4:00 से निकाला गया।ग्रामीण क्षेत्र का ताजिया देर रात तक पहलाम किया जा रहा था। युवाओं द्वारा फन- ए -सिपहगिरी का प्रदर्शन किया गया।प्रमुख चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे।