कर्वी: मानिकपुर के सरहट मौजे में रेलवे पुल के लिए अधिग्रहण की उचित मुआवजा राशि न मिलने पर ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय
मानिकपुर के सरहट मौजे में रेलवे पुल के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का संबंधित अधिकारियों पर ग्रामीणों ने उचित मुआवजा राशि न देने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। और मामले की शिकायत लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी अधिग्रहण की गई जमीन की वर्तमान में कीमत एक करोड़ है,और उन्हें मात्र 60 लाख रुपए ही दिया जा रहा है।