मंझनपुर: टीका का पूरा स्थित स्कूल में चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल, बीएसए ने जांच बैठाई
कौशाम्बी जिले के मूरतगंज विकासखंड अंतर्गत टीका का पूरा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय की महिला प्रधानाध्यापक द्वारा एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।