अटरू: अटरू की 56 नम्बर अंडरपास के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, 2 बच्चों समेत 4 घायल
Atru, Baran | May 31, 2026 अटरू थाना मुख्यालय के 56 नम्बर अंडरपास के नज़दीक एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दम्पत्ति व बच्चों को टक्कर मार दी।जिससे बाईक सवार पति पत्नी व बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2बजे अकलेरा निवासी जोधराज बागड़ी अपनी पत्नी गायत्री बागड़ी व बेटी अक्षिता व विशांग बागड़ी के साथ 56 नम्बर फाटक कॉलोनी में अपने भाई ब्रजमोहन बागड़ी के घर कार्यक्रम में जा रहे थे।