टिकारी: महमना में महिलाओं से मारपीट व जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Tikari, Gaya | Jul 20, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के महमना से पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लू यादव उर्फ राजीव कुमार के पुत्र सौरव उर्फ गौरव से हुई है। जिसके खिलाफ एक वर्ष से अधिक समय पहले गांव की महिला ने घर में अकेली रही युवती पर जानलेवा हमला करने का FIR दर्ज कराया था। आरोपी युवक को सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।