शाहजहांपुर। प्राइवेट स्कूलों की कथित मनमानी फीस और पुस्तक माफिया के खिलाफ हिंदू संगठन ने खिरनी बाग चौराहे पर पुतला दहन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है।