कैराना: कैराना में यमुना ब्रिज पर जिपं के नाम पर कथित वसूली का विरोध करने पर गाड़ी चालक के साथ हुई मारपीट, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Apr 19, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी धीरज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह पिकअप गाड़ी का मालिक है और किराये पर सामान ढोने का काम करता है। 18 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह समालखा (हरियाणा) से सामान लेकर कैराना लौट रहा था। जब वह यमुना ब्रिज पर पहुंचा, तो वाणिज्यकर विभाग द्वारा उसकी गाड़ी की चेकिंग की गई।