बाड़मेर: संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को आएंगे बाड़मेर
Barmer, Barmer | Jan 17, 2024 संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने बताया कि संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा गुरुवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में भाग लेंगे और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करेंगे।