तानसेन: भैंस तो आम रोड पर ही बंधेगी, शिकायत करनी है तो करो - पड़ोसियों के विवाद का वीडियो वायरल
Tansen, Gwalior | May 13, 2026 उपनगर ग्वालियर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर भैंस बांधने को लेकर पड़ोसियों में जमकर विवाद होता नजर आ रहा है।पड़ोसी ने जब युवक को भैंस सडक पर बांधने से रोका तो उसने दबंगई दिखाते हुए कहा कि भैंस सड़क पर ही बंधेगी तुझे जहां शिकायत करनी हो कर दे, पैसे के कारण सब मूंह फेर लेते हैं। मंगलवार सुबह 11बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।