श्री गंगानगर: पुरानी आबादी के आमजन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान, बिजली विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 19, 2026
पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे एक शिष्टमंडल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता नेमीचंद वर्मा से मिले और ज्ञापन सौंपा निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने नेमीचंद वर्मा को बताया कि पुरानी आबादी में लगातार चार दिनों से दिन व रात को बार बार बिजली बंद होने से आमजन परेशान है बार-बार कट लगने से गर्मी में लोगों को बुरा हाल है