हरदोई: सुरसा के बदरुद्दीनपुर में एक शख्स के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, ASP ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक में नृपेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर निवासी विनोद तुंदवल जा रहे थे, नहर पुल पर उन्हें तुंदवल निवासी ज्ञान सिंह,राम सरन,राम चरित,राम भान ने मारा पीटा विनोद की बाइक जला दी और पैसे छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी में भर्ती कराया है।घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।