हरदोई: बिलग्राम में हुए हादसे के बाद प्रशासन जागा, जिंदपीर चौराहे पर अधिक सवारियों वाले वाहनों का हुआ चालान
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 बिलग्राम में हुए हादसे के बाद यातायात पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की।इस अभियान के दौरान जिन वाहनों को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा पाया गया उन पर चालान की कार्रवाई की गई।अधिक सवारियां ले जा रहे वाहनों पर कार्यवाई की गई