हरदोई: ऊंचाथोक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के ऊंचाथोक मोहल्ले में 11वीं की छात्रा ने गुरुवार रात 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने छात्रा के शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।वंही पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से उतरवाकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।