हरदोई: पुलिस ऑफिस में एसपी की जनसुनवाई में 58 लोग शिकायत लेकर पहुंचे, एसपी ने सभी की शिकायतें सुनीं
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 पुलिस ऑफिस में एसपी नीरज कुमार जादौन की जनसुनवाई में 58 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।एसपी ने सभी की शिकायतों को सुना और शीघ्र निस्तारण के आदेश भी दिए हैं।पुलिस ऑफिस में एसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना।इस दौरान 58 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।एसपी ने एक एक कर सभी के शिकायती पत्र लिए और पीड़ितों से भी जानकारी ली।