हरदोई: मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक के पास मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 बताया गया है कि गुरुवार को मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक के पीछे एक 35 वर्षीय युवक ज़मीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसका पता होते ही वहां पहुंचे लोग उसे उठा कर इमरजेंसी वार्ड ले गए,लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया।उसकी जेब से बुखार की दवा और खैनी की पुड़िया बरामद हुई।