हरदोई: छमुहनपुरवा गांव में आम के बाग में युवक ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र छमुहनपुरवा गांव निवासी विनोद ने गुरुवार सुबह 9 बजे आम के बाग में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।