अररिया: फारबिसगंज के घोड़ा घाट में एकतरफा प्यार में 17 वर्षीय युवती को घर में घुसकर मारी गोली, हुई मौत
Araria, Araria | May 7, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एकतरफा प्रेम के चलते पड़ोसी युवक ने 17 वर्षीय लड़की को उसके घर में घुसकर सीने में गोली मार दी। घटना इतनी भयावह थी कि युवती मौके पर ही घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।