मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने ₹5000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने 5000 के ईनामी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधा दर्जन शराब कांड मामले के अभियुक्त हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट टाली टोला निवासी सुभाष पटेल के पुत्र पप्पू पटेल उर्फ उदय पटेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पर हरसिद्धि थाने मे आधा दर्जन कांड दर्ज है। जानकारी गुरुवार को 7:28 बजे मिली।