जहानाबाद: जहानाबाद में दलित शोषण मुक्ति मंच का प्रतिरोध मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
जहानाबाद में मंगलवार को दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले अंबेडकर चौक से कारगिल चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार में बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और कथित दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। संगठन ने बेगूसराय और राजगीर की घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।