बागपत: जमीयत उलेमा के रक्तदान शिविर में 12 लोगों ने किया रक्तदान
Baghpat, Bagpat | May 21, 2026 बागपत के कोतना स्थित मदरसा जामिया रशीद में जमीयत उलेमा बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 2:30 बजे जिला बागपत की ओर से 24वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया, जबकि 10 लोगों को स्वास्थ्य कारणों से वापस किया गया।