बदायूं: बदायूं के अब्दुल्लागंज गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और चाकू-छुरी चले, तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jul 19, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में बाइक टच होने पर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों में लाठी - डंडे व चाकू छुरी चलने लगे । जिसमें एक पक्ष के 18 वर्षीय नितिन पुत्र उमेशचंद्र व दूसरे पक्ष के 28 वर्षीय दिलशाद पुत्र बन्ने व उसकी 17 वर्षीय बहन सितारा घायल हो गई। घायल दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।